Loading Now
×

दुमका जिला क्रिकेट लीग में एम्बिशन सीसी को 92 रनो से हारकर जूनियर कैंप क्लब क्वार्टरफाइनल में

दुमका 31 जनवरी: दुमका जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्व: एमपी सिंह मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग में एम्बिशन क्रिकेट क्लब को 92 रनो से हारकर जूनियर कैंप क्लब क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर गई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूनियर कैंप क्लब  की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाये जिसमे चंचल 76 रन और अभिषेक ने 63 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए  एम्बिशन क्रिकेट क्लब के मोहन को तीन ,प्रियांशु और अंशु को दो -दो विकेट मिला।

250 रनो के जबाब में उतरी  एम्बिशन क्रिकेट क्लब की टीम अंशु के 23 और उत्सव के 16 रनो के मदद से 26.2 ओवर में सिर्फ 153 रन बनाकर ढेर हो गई। गेंदबाजी में सौरव ,अभिषेक ,अंकित और राहुल को दो-दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच अभिषेक को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment