Loading Now
×

दो दिवसीय अंडर-16 क्रिकेट लीग में हल्द्वानी कोल्ट्स क्लब 156 रन पीछे

हल्द्वानी 01 फरवरी: जी एन जी क्रिकेट एरीना के तत्वावधान में चल रहे डिस्ट्रिक्ट नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अंडर 16 दो दिवसीय क्रिकेट लीग में आज हल्द्वानी क्रिकेटर्स और हल्द्वानी कोल्ट्स क्लब के बीच मैच शुरू हुआ।

कोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।मैच के पहले दिन मैच में हल्द्वानी क्रिकेटर्स के खिलाड़ियों ने 74 ओवर में 10 विकेट पर 215 रन बनाये। पारितोष राणा ने 96 गेंदों का सामना कर 96 रनो की पारी खेली, साथ ही लक्ष्य नयाल ने 25 और लक्ष्य अग्रवाल ने 23 रन बनाए। कोल्ट्स की तरफ से अंकित रावत और नीव बगडवाल ने 3-3 विकेट लिए।
जवाब में कोल्ट्स ने 59 रन बना कर 3 विकेट खो दिए है। कार्तिक बोहरा 28 और रोहन जोशी 13 रन बना कर खेल रहे है। आज के मैच के मुख्य अतिथि भूतपूर्व क्रीड़ा अधिकारी विनोद वर्मा जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करा।
इस अवसर पर कमल पपने, इंदर जेठा, निश्चल जोशी, मनोज भट्ट, अभिषेक कुमार, निशांत मेहता, दान सिंह भंडारी आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।निश्चय मेहरा और पुनीत मैच में अंपायर और हिमांशु स्कोरर की भूमिका में रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 6 = ?