Loading Now
×

सारण कप क्रिकेट लीग में अनूप शर्मा के हैट्रिक सहित पांच विकेट से सम्राट क्रिकेट क्लब सकद्दी विजयी

सारण 21 फरवरी: राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सारण कप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में आज 8 वे मैच सम्राट क्रिकेट क्लब सकद्दी बनाम दनदासपुर वॉरियर्स के बीच हुआ।

जिसमे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सम्राट क्रिकेट क्लब सकद्दी 30 ओवरों में 9 विकेट पर 258 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमे लोकेश 71 नीलेश शर्मा 26 अर्णव 23 और आदर्श ने 39 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए दनदासपुर वॉरियर्स के तरफ़ से अभय 3 निखिल 3 विकेट हासिल किए.

जवाब में खेलने उतरी दांदस्पुर वॉरियर्स की पुरी टीम महज 34 रनों पर सिमट गई जिसमें रविनेश 9 दिलखब 9 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए सम्राट क्रिकेट क्लब सकद्दि के तरफ से अनूप शर्मा 5 विकेट हासिल किए जिसमें वो हैट्रिक विकेट हासिल किए नीलेश शर्मा ने भी 3 और आनंद जी 2 विकेट चटकाए यह मैच सम्राट क्रिकेट क्लब सकद्दी ने 224 रनों से जीता।

अनूप शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया कल का मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी A बनाम त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसौना के बीच सुबह 9 बजे से होगा इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा डॉ सुरेश प्रसाद सिंह सुनील कुमार सिंह संजय कुमार सिंह कैशर अनवर कुन्दन शर्मा भव्या शर्मा सागर कुमार अमिताभ शर्मा आलोक बाबा राकेश दुबे सारण कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष राजेश राय सचिव चन्दन शर्मा थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment