Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय की 179 रनो से धमाकेदार जीत

मोतिहारी 2 मार्च:  ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत जिला क्रिकेट लीग 2021-22 के अंतर्गत स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर सीनियर डिवीजन पुल-बी के तहत स्व.शम्भू शरण शांति शरण मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय ने विजयी क्रिकेट क्लब ढाका को एकतरफा मुकाबले में 179 रन से हरा दिया।

आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय की टीम निर्धारित 30 ओवर में 250/8 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।टीम की ओर से बल्लेबाज गौरव सुमन ने 58,समीर अख्तर 52 और अंकेश कुमार ने 29 रन बनाए। विजयी क्रिकेट क्लब ढाका के गेंदबाज इजहार आलम,मासुम खान और सौरव कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी विजयी क्रिकेट क्लब ढाका की टीम 21.3 ओवर में सिर्फ 71 रन पर ही सिमट गई।विजयी क्रिकेट क्लब ढाका टीम के बल्लेबाज आर्यन खान ने 19 और सरोज खान ने 18 रन बनाए।सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय के गेंदबाज विपिन ने 3 जबकि मुकेश और दिलीप ने 2-2 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय के खिलाड़ी गौरव कुमार को मिला।अम्पायर की भूमिका में डिस्ट्रिक्ट पैनल के कुमार राज और प्रकाश रंजन सिंह रहे जबकि स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार ने निभाया।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल का मुकाबला ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा और महाराज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,कन्वेनर सुरेंद्र पांडेय व राशिद जमाल खान,अनुशासन समिति अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र बाबा,जी के स्पोर्ट्स सीएमडी गुलाब खान सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 4 = ?