Loading Now
×

रेखा देवी मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में शुक्ला फुटबॉल एकेडमी विजयी

पटना, 27 मार्च 2022। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में रविवार को खेले गए मैच में शुक्ला फुटबॉल एकेडमी ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में एसबीआई के नहीं आने के कारण महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन को वाकओवर मिला।

राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) में खेले गए मैच में शुक्ला फुटबॉल एकेडमी ने ओम इलेवन एफसी को 2-0 से हराया। इस मैच में नीतीश कुमार राम ने 22वें मिनट और उज्ज्यंत स्वराज ने 52वें मिनट में गोल दागा।
कल का मैचन्यू यारपुर एफसी बनाम प्रीमियर एसएफए
शुक्ला फुटबॉल एकेडमी बनाम पाटलिपुत्र वाईएफसी

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment