Loading Now
×

वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी शैलेंद्र कु मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना। वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टरफाइनल में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने एसकेपी क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से पराजित किया।

सुशांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रिकेटर गौरव कुमार ने प्रदान किया।राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टरफाइनल में एसकेप क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

और 25 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने 20.2 ओवर में पांच विकेट 134 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। प्रियांशु ने 6 चौका की मदद से 45 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर

एसकेपी : 25 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन, प्रियांशु 24 रन, कार्तिकेय 16 रन, सुमित 12 रन, अर्णव झा 11 रन, अतिरिक्त 33 रन, सुशांत 3/28, निरंजन 2/23, सत्यम 2/20, गौरव 1/30, रन आउट-1

वाईसीसी : 20.2 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन, प्रियांशु 45 रन, पीयूष 27 रन, रोहित 20 रन, अतिरिक्त 13 रन, सुमित 2/31, अर्णव झा 2/27, शिवम 1/ 17

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment