Loading Now
×

भोजपुर को हरा बेगूसराय बना बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी चैंपियन ।

नालंदा : आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी का फाइनल बेगूसराय बनाम भोजपुर के बीच खेला गया।

भोजपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन के अर्धशतक 51 रन की मदद से 48.3 ओवर में 169 रन बनाये। जिसमे अर्जुन ने अर्धशतक 51 रन, आरुष ने 29 रन, रितेश ने 25 रन, मोहित ने 14 और आश्विन ने 12 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाज आशीष ने 8.3 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेटत अपने नाम किया, नितीश ने 10 ओवर में 30 रन देकर के 3 विकेट हासिल किये तो आयुष, हर्ष तथा हर्ष शर्मा ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए बेगूसराय की टीम को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा, परन्तु इस रिमांचक मुकाबले में अंत में बेगूसराय ने ये मैच 3 विकेट से जीता। बेगूसराय की टीम 48.4 ओवरों में 7 विकेट नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच में जीत हासिल किया। बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आशीष ने 42 रन बनाये, चन्दन 39 रन, नितीश 20 रन, हर्ष शर्मा नाबाद 13 और हर्ष ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया ।

भोजपुर की ओर से गेंदबाज़ मोहित ने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 31 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया वहीँ आश्विन, अर्जुन तथा शिवांश ने एक एक विकेट लिए।

इस मौके पर फाइनल के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट संघ के ओ एस डी मनोज कुमार सिंह, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, शशिकांत कुमार, मनीष राज, अंकित राज,परवेज़ मुस्तफा इत्यादि मौजूद रहे।मैन ऑफ द मैच बेगूसराय के आशीष कुमार को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment