Loading Now
×

यंग चैंपियन अंडर-17 क्रिकेट ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी 4 रन से जीता

फतुहां(पटना): एन आई ओ सी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे यंग चैंपियन अंडर-17 क्रिकेट ट्रॉफी में आज बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी और एसएसआर एकादश के बीच मुकाबला खेला गया।

टॉस जीत कर बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सफेद गेंद से हो रहे यह टूर्नामेंट का यह लीग चरण का मैच था पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवरों में 139 रन पांच विकेट के नुकसान पर बनाएं जिसमेंं सर्वाधिक स्कोर दीपेश गुप्ता(44) का था। तेजस्वी चौहान ने भी 23 रन का योगदान दिया एसएसआर एकादश के तरफ से सूरज विजय ने 5 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए वहीं नीरज और अंकित को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए एसएसआर एकादश ने अपने सारे विकेट 135 रन के कुल योग पर गवा बैठे जिसमें दीपक रूद्र ने 44 रन तथा राजीव सिंघल ने 34 रन का योगदान दिया 4 रनों की मिली जीत में बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आशुतोष राज ने 5 विकेट झटके उन्होंने 5 ओवर कि अपनी गेंदबाजी में 35 रन दिया वहीं उनके सहयोगी गेंदबाज रोहित सिंह औरआदर्श कुमार को दो-दो सफलताएं मिली मैन ऑफ द मैच आशुतोष राज को दिया गया

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment