Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला लीग मे चैम्पियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में सुस्ता क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 18 ओवर में 84 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

जिसमें सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मासूम रजा ने 43 रन बनाए वही आदर्श ने 12 रन बनाए इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम अन्ततः 84 रनों पर सिमट गई।गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके वही संभव ने 2 एवं है प्रकाश ने 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने 14 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 88 रन बना लिए।
चैम्पियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाहबाज ने 31 , तौफीक ने नाबाद 25 एवं गौतम ने 14 रन बनाए।गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से नीरज ने 2 विकेट लिए

आज के मैन ऑफ द मैच चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के रोहित को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं अंकित कुमार सिंह थे वही स्कोरर मुरारी थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment