Loading Now
×

चैलेंजर कप 2022 का शानदार आगाज, इनकम टैक्स की टीम जीती

देहरादून : आज चैलेंजर कप 2022 का शानदार आगाज बेसिक एजुकेशन और इनकम टैक्स के बीच मुकाबले से हुआ। जिसमे इनकम टैक्स की टीम ने इस मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। ‘

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेसिक एजुकेशन की टीम ने निर्धारति 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 129 रन बनाया जिसमे आशीष 24 रन,धर्मेंद्र 22 और गंभीर सिंह ने 19 रन बनाया। गेंदबजी में सुनील वर्मा को सबसे अधिक तीन विकेट मिला।

जबाब में उतरी इनकम टैक्स की टीम ने लक्ष्य को 14.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिसमे जितेश नाबाद 43 रन ,अभिषेक ने 30 रन और पंकज ने 23 रन बनाया। गेंदबाजी में कुलदीप नेगी को सबसे अधिक दो विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment