Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा।

मधुबनी : मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ झा ने मधुबनी जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की घोषणा कर दिया है।

मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के संयोजक कालीचरण ने बताया कि जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए समिति का गठन कर दिया गया है जिसमें राहुल मेहता को अध्यक्ष, अनिल कुमार सोनू को संयोजक और अर्जुन सिंह बिन्दे को सदस्य बनाया गया है।

कालीचरण ने बताया कि क्लब का निबंधन 15 से 20 नवंबर 2022 तक चलेगा।उसके बाद 21 से 30 नवंबर  2022 तक खिलाड़ियों का निबंधन होगा। क्लब और खिलाड़ियों का निबंधन फॉर्म लीग संचालन समिति से प्राप्त किया जा सकता है।

कालीचरण ने बताया कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के आयुष आनन्द का कूच बिहार अंडर 19 के कप्तान बनने से जिला में खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ गया है। जिसके कारण जिला लीग प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिये खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment