Loading Now
×

यंग बॉयज बना जहानाबाद जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग चैंपियन

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ( सेशन : 2022- 23 ) का चैंपियन बना यंग बॉयज ।

जहानाबाद के स्थानीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में खेले जा रहे जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में सिद्धि विनायक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धि विनायक की पूरी टीम 28.1 ओवरों में मात्र 144 रन बना के ऑल आउट हो गई,

सिद्धि विनायक के तरफ से सौरव कुमार ने बेहतरीन अर्धशतक (50) जड़ा, इनके अलावा गौरव कुमार ने 32 एवं अश्विनी कुमार ने 17 रनो का योगदान दिया ।यंग बॉयज के तरफ से पंकज कुमार ने 4 विकेट और शुभम , सुधांशु ने 2-2 विकेट हासिल किया।

144 रनो का पीछा करने उतरी यंग बॉयज ने मात्र 18 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

यंग बॉयज के तरफ से पंकज कुमार ने नाबाद 49 और कप्तान रिशव रंजन ने नाबाद 46 रन का योगदान दिया और अपने टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सिद्धि विनायक के तरफ से गौरव कुमार ने 2 विकेट हासिल किया ।पंकज कुमार को उनके बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन के जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राहुल कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment