Home Bihar SSR T20 क्रिकेट Championship लीग में Hill Valley इंटरनेशनल स्कूल सोनपुर विजयी

SSR T20 क्रिकेट Championship लीग में Hill Valley इंटरनेशनल स्कूल सोनपुर विजयी

by Khelbihar

पटना : सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडीयम बरका बगीचा स्थित SSR के मैदान पर आज SSR T20 क्रिकेट Championship लीग 2023 का सतरहवाँ मैच आज त्रिशूल क्रिकेट क्लब सारण और Hill Valley इंटरनेशनल स्कूल सोनपुर के बीच खेला गया। जिसमें Hill Valley इंटरनेशनल स्कूल सोनपुर की टीम ने त्रिशूल क्रिकेट क्लब सारण की टीम को 8 विकेट से हरा दिया।

रौशन कुमार के उनके बेहतरीन प्रदर्शन (3 ओवर में 9रन देकर 3 महत्वपुर्ण विकेट) के लिये आज के मुख्य अतिथि SSR के संस्थापक रंजन रॉय के द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार दिया गया।

आज के मैच में Hill Valley इंटरनेशनल स्कूल सोनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिशूल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 16.4 ओवर में आदित्य 13 रन और युवराज 14 रन की सहयता से 77 रन 10 विकेट के नुकसान पर बना पाई। वहीं Hill Valley इंटरनेशनल स्कूल की टीम से रौशन ने 3, नन्दकिशोर ने 2, राहुल ने 2 और आनन्द ने 2 विकेट लिये।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी Hill Valley इंटरनेशनल स्कूल की टीम 10.3 ओवर में आकाश 61 रन की नाबाद पारी की मदद से 78 रन 2 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज हासिल कर ली। त्रिशूल क्रिकेट क्लब के तरफ से राकेश 1 विकेट और जीतू ने 1 विकेट लिए।

आज के इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में SSR के सचिव रंजन रॉय और बरका बगीचा के समाज सेवक राहुल सिंह के द्वारा खिलारियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की गई।

संक्षिप्त स्कोर:-

त्रिशूल क्रिकेट क्लब सारण – 77/10 (16.4 over)
आदित्य राज 13 रन, युवराज 14 रन।
रौशन – 3/9, नंदकिशोर – 2/8, आनन्द 2/13, राहुल 2/19।
Hill Valley इंटरनेशनल स्कूल सोनपुर – 78/2 (10.3 over)
आकाश – 61 रन नाबाद, रीतिक – 8 रन।
राकेश – 1/17, जीतू – 1/2।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े