Loading Now
×

पाक तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी बनी भारत की सामिया

Khelbihar.com

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी सामिया आरजू के मुताबिक, वो क्रिकेट की फैन नहीं हैं। दुबई में 20 अगस्त को उनका निकाह हसन से हुआ। शादी की व्यस्तता के बाद मीडिया से बातचीत में सामिया ने कहा- पहले क्रिकेट नहीं देखा। अब जब भी वक्त मिलेगा तो जरूर देखना चाहूंगी। सामिया मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हसन दुबई से सीधे पाकिस्तान जाएंगे। यहां इस्लामाबाद में पाकिस्तान टीम का ट्रेनिंग कैम्प चल रहा है। इस तेज गेंदबाज को शादी के लिए 6 दिन का अवकाश मिला था। वो पीसीबी की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल हैं। लिहाजा, छुट्टी खत्म होने के पहले उन्हें पीसीबी को रिपोर्ट देनी होगी।

ट्रेनिंग कैम्प की जिम्मेदारी पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को सौंपी गई है। मिस्बाह का नाम हेड कोच के लिए भी चल रहा है। हालांकि, कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें हेड कोच बनाए जाने के पहले ही विरोध करना शुरू कर दिया है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 5 = ?