Loading Now
×

वीटेक स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप में सत्यम का अर्धशतक

पटना,11 अक्टूबर। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को वीटेक स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू जिसके पहले मैच में कौमदकी इलेवन ने सुदर्शन इलेवन को 66 रन से हराया।

टॉस कौमदकी इलेवन ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में चार विकेट पर 215 रन बनाये। दिव्यांशु ने 38,पवन ने 47 और सत्यम ने 60 रन बनाये। साहिल ने 81 रन देकर 2, शहयार ने 60 रन देकर 1 और हिमांशु ने 49 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में सुदर्शन इलेवन की टीम 22.3 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई।शहरयार ने 50,रवि ने 29 और साहिल ने 25 रन बनाये। आदित्य ने 32 रन देकर 3, दिव्यांशु ने 29 रन देकर 2 और सत्यम ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाये। सत्यम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment