Loading Now
×

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी विजयी

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट लीग में ए डिविजन मुकाबले में आज का मैच राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

जिसमें राइजिंग स्टार क्लब के कप्तान अनुपम कश्यप ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए मुख्य स्कोरर रहे आदित्य राज ने 46 रन और हर्ष राज ने 39 रन और सुजीत कुमार ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आयुष कुमार ने 3 विकेट,बदरे आलम खान ने 3 विकेट और प्रियांशु शेखर सिंह ने 2 विकेट लिए।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम आसानी से 28.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना कर मुकाबले को जीत कर 2 अंक हासिल किए।हजरत अली ने नाबाद 73 रन,किशन कुमार चौधरी ने 44 रन और राजा बाबू ने 33 रन बनाए।गेंदबाजी में राइजिंग स्टार क्लब की तरफ से सागर कुमार ने 2 विकेट और हर्ष नन्दा ने 1 विकेट हासिल किए।आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में सर्वेश कुमार और अजीत सिंह रहे जबकि स्कोरर राजनरायण चौधरी रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment