Loading Now
×

राज्य सीनियर सेपक टाकरा शुरू,उदघाटन मैच में पटना ने सुपौल को हराया

पटना : बिहार सेपक टाकरा संघ के तत्वावधान में नालंदा जिला सेपक टाकरा संघ के द्वारा आयोजित 18 वीं बिहार राज्य सीनियर सेपक टाकरा चैंपियनशिप नालंदा के रहुई खेल मैदान मे शुरू हुआ।

चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के उदघाटन मैच में पटना ने सुपौल को 2-0 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया। इस मैच में पटना की ओर जयवीर शुभम प्रिंस एवं सुपौल की ओर से अभिजीत, रौनित कुमार,पीयूष कुमार ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप का विधिवत उदघाटन आल बिहार सेपक टाकरा संघ के सचिव विजय कुमार शर्मा, नालंदा जिला सेपक टाकरा संघ के सचिव श्री शनि मल्होत्रा नगर परिषद रहुई के अध्यक्ष रिंकी यादव एवं समाजसेवी अलबेला राय ने दीप प्रज्वलित व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आज रंगारंग कार्यक्रम द्वारा बिहार के 20 जिलों के खिलाड़ीयों ने भाग लिया सभी खिलाड़ियों का शानदार मार्च फास्ट निकला गया जिसमे औरंगाबाद नालंदा सारण मुजफ्फरपुर बेगूसराय कटिहार भोजपुरी वैशाली अरवल पटना रोहतास सिवान भागलपुर गया।

कटिहार बक्सर ईस्ट चंपारण वेस्ट चंपारण दरभंगा नवादा, समस्तीपुर खिलाड़ियों ने लिया भाग दो दिवसीय चलने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डे नाइट मैच की व्यवस्था किया गया इस मौके पंकज कुमार, शूमेश्वर् शर्मा राष्ट्रीय अंपायर अरुण कुमार खेलो इंडिया स्माल सेंटर पटना का कोच अजीत कुमार बेगूसराय जिला सचिव विकास कुमार ममता सिंह बबीता बबीता कुमारी सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक के खिलाफ बिहार के सरमन निग्रोध ने जड़ा अर्धशतक,रनों के लिए संघर्ष करते दिखा बिहार

Next post

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन शुरू,शेष कॉलेज ने ए.एन.कॉलेज को हराया

Post Comment