Loading Now
×

ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी अखिलेश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में 

पटना, 7 दिसंबर। स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी ग्राउंड) में चल रहे अखिलेश मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार यानी 7 दिसंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने वाईसीसी को 8 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

टॉस वाईसीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाये। जवाब में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने 10.3 ओवर में दो विकेट पर 89 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आदर्श को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वाईसीसी : 19 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट अनुराग राणा 37, पवन 10, मोहित 8,आदर्श 3/19, कर्तव्य 3/19,आयुष 1/26

 

ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी : 10.3 ओवर में दो विकेट पर 89 रन, आकर्ष 27,रोहित 23, प्राची 4, अनुराग 1/17, पवन 1/27

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment