Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में द लॉयन वारियर्स ने सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया।

  • द लॉयन वारियर्स के गेंदबाज प्रियांशु बने मैन ऑफ द मैच(5 ओवर, 2 मेडेन, 9 रन, 3 विकास )

शिवहर:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के आठवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 10 विकेट पर 120 रन बनाए । टीम की तरफ से अभिषेक 38 रन और विक्की ने 39 रन बनाए। द लॉयन वारियर्स के गेंदबाज प्रियांशु ने 3, प्रवीण, फराज और अमित ने 2-2 विकेट लिया ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए द लायन‌ वारियर्स के बल्लेबाजों ने 17वें ओवर में ही जरूरत के 121 रन बना लिया । अमित गुप्ता ने 31 और रौशन कुमार ने 30 रन बनाए।सोनौल सुल्तान के गेंदबाज अभिषेक, विक्की, केशव और केशव राज 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले एवं द लॉयन वारियर्स के कप्तान प्रियांशु (5ओवर, 2 मेडेन, 9 रन, 3 विकेट) को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व क्रिकेटर दिनेश पटेल एवं अंपायर संजय कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा प्रदान किया गया ।

कल जिला क्रिकेट लीग का 9वां राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब और द लॉयन वारियर्स के बीच में खेला जाएगा ।

——————-

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment