Loading Now
×

सीएबी ने जीता अखिलेश मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट का खिताब

पटना, 8 दिसंबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने अखिलेश मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। सीएबी ने फाइनल में ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराया।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी ग्राउंड) पर खेले गए मुकाबले टॉस सीएबी ने जीता और ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन बनाये।

जवाब में सीएबी ने 23.2 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के रिशित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जबकि शिवम सम्राट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हुए। खिलाड़ियों को बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी और अंतरराष्ट्रीय कोच अधिकारी एमएम प्रसाद ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत कोच मुकेश कुमार ने किया।

संक्षिप्त स्कोर

ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 124 रन पर ऑल आउट मनीष 43, आकाश 30, आदित्य 7,अमन 2/12, रिशित 1/20, शिवम सम्राट 1/3

 

सीएबी : 23.2 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन, शिवम सम्राट 25, रिशित 27, प्रत्यूष 29,आदर्श 2/19, यश 2/7, मनीष 1/40

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment