Loading Now
×

एलेवेन स्टार बना आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

  • बेहद रोमांचक मैच में अंतिम गेंद पर 1 विकेट से एलेवेन स्टार की टीम‌ फाइनल की विजेता टीम बनी।
  • राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अतुल्य प्रियंकर बने मैन ऑफ द मैच ।

शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 का आज फाइनल मैच नवाब हाई स्कूल के मैदान पर खेला गया। आज सुबह टॉस जीतकर राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 10 विकेट गंवा कर 201 रन बनाए ।

राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के लिए के लिए सर्वाधिक 58 रन आदित्य पांडेय ने, अतुल्य ने 24 रन, यश ने 23 रन और के एल यादव ने 22 रनों की पारियां खेली ।एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब के तेज गेंदबाज रोहित ने 3, जहांगीर , पुष्कल और अनीश ने 2-2 विकेट लिया ।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलेवेन स्टार की शुरुआत अच्छी नहीं रही जब टीम के दोनों प्रारंभिक बल्लेबाज 9 रनों पर हीं पैवेलियन लौट गये । लेकिन मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए रिषी परासर ने 59 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली । इनके अलावा झा शिवम ने 29, अनीश ने 23, और अंतिम क्रम में मुकेश ने 31 और अनिरुद्ध ने 29 रनों की उपयोगी पारी खेली । अंतिम 6 गेंदों पर एलेवेन स्टार को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी, लेकिन एक वाइड के रुप में और ओवर की पांचवीं गेंद पर एक चौका लगाकर एलेवेन स्टार ने यह मैच 1 विकेट से जीत कर फाइनल की विजेता टीम बन गयी ।

फ़ाइनल के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राइजिंग के अतुल्य प्रियंकर को दिया गया ।

मैन ऑफ द सिरीज- रोहित पटेल
बेस्ट बैट्समैन – रोहित पटेल (324 रन)
बेस्ट बॉलर – मो जहांगीर – 20 विकेट

विशिष्ट अतिथिगण
पूर्व सांसद -आनंद मोहन जी
नगर सभापति -राजन नंदन सिंह
पूर्व नगर अध्यक्ष – अंशुमान नंदन सिंह
बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष- अभिषेक नंदन
बिसीए के जीएम – कौशल किशोर तिवारी
भाजपा नेत्री -नूतन माला सिंह
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी – विजय पांडेय एवं राधाकांत गुप्ता
जदयू नेता -विजय विकास एवं दिग्विजय सिंह
सामाजिक कार्यकर्ता -अजबलाल चौधरी एवं हरिद्वार राय पटेल
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गिरीश नंदन सिंह प्रशांत एवं प्रवीण बाबू

Post Comment