डोनी पोलो और बिहार क्रिकेट एकेडमी शिव प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में
पटना, 15 जनवरी। श्री शिव प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में डोनी पोलो का मुकाबला बिहार क्रिकेट एकेडमी से होगा।
सेमीफाइनल में डोनी पोलो ने बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी को 42 रन और बिहार क्रिकेट एकेडमी ने जगुआर क्रिकेट एकेडमी को 22 रन से हराया।

कृष्णा स्टेडियम, खेमनीचक में चल रहे इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में डोनी पोलो ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाये। जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। विजेता टीम के रौनक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 
संक्षिप्त स्कोर
डोनी पोलो : 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन, भानू 33, तेजस्वी चौहान 19, सुशांत 47, रौनक कुमार 63, पवन 15, अतिरिक्त 15, आदित्य कुमार 1/49, उत्सव कुमार 2/24, रौनक 1/41
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन, देवराज 18, उत्सव कुमार 11,आरुष सिंह 39, हर्षित राज 14, अंकुर कुमार झा 24,अजीत राज नाबाद 10, रबाडा 10, सुशांत 2/29, रितिक गिरि 2/27, केशव रघुवंशी 2/34, रौनक कुमार 2/13
दूसरे सेमीफाइनल में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन बनाये। जगुआर क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के अमन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन, राजवीर सिंह 11, धर्मवीर यदुवंशी 21, अमन सिंह 19, सागर 12, वतन प्रकाश पांडेय नाबाद 35, कृष कश्यप 2/44, कृष्णा कुमार 2/19, आदित्य कश्यप 1/16, आर्यन राज 1/30, दिव्यांश 1/13
जगुआर क्रिकेट एकेडमी : 19 ओवर में 109 रन, आदित्य कुमार राय 32,सुजल 21, अंकुश 19,अमृत राज 10, राज कुमार यादव 1/11, प्रतीक सिन्हा 2/14,आयुष कुमार 2/21, अमन सिंह 3/20



Post Comment