Loading Now
×

ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट VKS स्पोर्ट्स अकादमी 10 रनो से जीता, अर्जुन का अर्धशतक 

पटना : ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज मुकाबला VKS स्पोर्ट्स अकैडमी और फ़तुहा 11 के बीच खेला गया। जिसमे vks की टीम ने इस मुकाबले को 10 रनो से हरा कर जीत लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए Vks स्पोर्ट्स अकादमी पटना की टीम ने 25 ओवर मे 7 विकेट खोकर 177 रन बनाये। जिसमे अर्जुन रॉय 79 रन,आशीष 22, हरिषिकेश 20 रन बनाये। गेंदबाजी मे संभव को दो,करण, रोशन और अनुपम को एक एक विकेट मिला।

जबाब मे उत्तरी फ़तुहां इलेवन की टीम ने 23.5ओवर मे 167 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम के लिए करण नाबाद 49 गेंदों मे 73 रन बनाया। गेंदबाजी मे अभिनव को दो,पियूष, राजशेखर,अलोक, सक्षम और अर्जुन को 1-1 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment