ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में कैम्ब्रिज के आकाश का शतक गया बेकार,जेनेक्स सीए सेमीफाइनल में
पटना : ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का क़्वार्टरफाइनल मुकाबला जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी और कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमे जेनेक्स सीए ने इस मुकाबले को 6 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाया। टीम के लिए आदित्य 49 रन ,अतुल 26 रन ,हर्ष 25 रन बनाये। गेंदबाजी में कैम्ब्रिज के आकाश ,उत्कर्ष और कुंदन को एक एक विकेट मिला।

जबाब में उतरी कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। टीम के लिए आकाश राज ने शानदार शतक 136 रन बनाये। आयुष 22 रन का योगदान किया लेकिन टीम जीत से सिर्फ 6 रन दूर रह गई। गेंदबाजी में जेनेक्स सीए के प्रियांशु को दो ,अतुल,आदित्य और अभिनव को एक एक विकेट मिला।



Post Comment