Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में अमन के 6 विकेट से सुरसंड विजयी

सीतामढ़ी:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है । आज का मैच सुरसंड बनाम भूतही के बीच खेला गया ।

सुरसंड ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य रखा। सुरसंड की तरफ से रंजीत ने 65,शफीद अली 22 और सुभाष ने 27 रनों का योगदान दिया । भूतही की तरफ से गेंदबाजी करते हुए साकिब ने 3,अमर,आदित्य और सुजीत ने 2-2 विकेट लिए ।

वही जवाब में उतरी भूतही की टीम महज 16.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी । भूतही तुषार ने 11,युवराज और आतिश ने 10-10 रनों का योगदान दिया । सुरसंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुभाष ने 4 तथा अमन ने 6 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच को 100 रनों से जीत लिया ।

इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुरसंड के अमन को दिया गया । इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर साहिल और शुबेंदु झा मौजूद थे । कल का मैच जो कि बाजपट्टी बनाम राइजिंग स्टार के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment