मुजफ्फरपुर में 3 एवं 4 मई को फैन पार्क का आयोजन
- बी सी सी आई के खेल प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड़ एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।
- I P L फैन पार्क के दौरान बड़े स्क्रीन पर होगा मैच का लाइव प्रसारण।
- प्रवेश शुल्क होगा निःशुल्क,बच्चों के लिए भी मनोरंजन का पूरी व्यवस्था।
मुजफ्फरपुर: बीसीसीआई द्वारा आईपीएल सीजन 18 का फैन पार्क 3 एवं 4 में को जिला स्कूल के मैदान में लगाया जाएगा इसकी जानकारी बीसीसीआई के तरफ से आए खेल प्रतिनिधि एल्बिन गायकवाड एवं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दी,
उन्होंने बताया कि जिला स्कूल के खेल मैदान में बड़े स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण होगा 3 में को रॉयल चैलेंजर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा वहीं 4 में को कर वह राजस्थान एवं पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण दर्शकों को रोमांचित करेगी आईपीएल फैन पार्क में फैंस को बड़े स्टेडियम जैसा माहौल मिलेगा जिसमें एंट्री निशुल्क होगा फन पार्क में म्यूजिक फूड स्टॉल बेवरेज और बच्चे के मस्ती भरी एक्टिविटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

बीसीसीआई के खेल प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड़ ने बताया कि इसके अलावा फन पार्क के दौरान लाइव मैच स्क्रीनिंग नेक्स्ट क्रिकेट एवं बहुत सारे मनोरंजन की व्यवस्था की गई है वही बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के गेम आदि भी उनका पूरा मनोरंजन करेगी बीसीसीआई के खेल प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड़ ने बताया कि हमारा उद्देश्य वैसे जिलों में जहां स्टेडियम नहीं है उन लोगों के बीच आईपीएल का प्रसारण करना है
ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मैच का आनंद ले सके मौके पर बीसीसीआई के खेल प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव रवि शंकर शर्मा एवं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।



Post Comment