महं हनुमान शरण,किलकारी,बाढ़,मध्य विद्यालय मुसलहपुर का जीत का क्रम जारी
पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से किलकारी बिहार बाल भवन के बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर खेली जा रही 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आज खेले गये पूल ‘ए’ के महत्वपूर्ण लीग मैच में महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा ने राजकीय बालक विद्यालय राजेंद्र नगर को 35-20,35-23 से,किलकारी ने सर जीडी पाटलिपुत्रा को 35-23,35-25 से एवं पूल ‘बी’ के लीग मैच में बालक मध्य विद्यालय मुसलहपुर ने दयानंद बालक विद्यालय को 35-28,35-25 से,बाढ़ ने मिलर हाई स्कूल को 35-12,35-19 से पराजित किया।

महंत हनुमान शरण विद्यालय की ओर से प्रिंस कुमार,अभिषेक कुमार ने,किलकारी की ओर से अनिकेत,रौनक,आदित्य ने,मध्य विद्यालय मुसलहपुर की ओर से प्रदीप,सूर्या ने बाढ़ की ओर से कुंदन, अमन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव राकेश रंजन,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन,रोहित कुमार,आकाश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों का स्वागत प्रशिक्षक राहुल कुमार ने किया। आज खेले गये अन्य मैच में किलकारी ने राम मोहन राय सेमिनरी को 35-15,35-23 से,बालक मध्य विद्यालय ने मिलर हाई स्कूल को 35-32,35-30 से हराया। कल सुबह 6.30 बजे से बालिका वर्ग के मैच खेले जायेंगे।



Post Comment