Loading Now
×

अररिया के पार्थ दिव्यांशु का चयन बिहार अंडर -16 टीम मे हुआ

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के लिए एक और उपलब्धि। अररिया जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ी पार्थ दिव्यांशु का चयन विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर -16 के लिए स्टेट टीम में हो गया है.

आज वे ग्वालियर में बिहार टीम के साथ जुड़ गए हैं, पार्थ के चयन पर ओम प्रकाश जयसवाल पुर्व जिला प्रतिनिधि बिहार क्रिकेट संघ,अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास, उपाध्यक्ष चांद आज़मी, सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव मनोज बडेडिया, कोषाध्यक्ष परवेज़ आलम, सत्येन शरण, अजय सेनगुप्ता,एम ए मोजिब, दिलीप झा ,नितेश झा, अनामी शंकर, खुर्शीद खान, रविशंकर शंकर दास,अशोक मिश्रा, तनवीर आलम, जय प्रकाश जयसवाल,अमित सेनगुप्ता , नंदन ठाकुर उज्जवल कुमार, सरवन आदि ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Post Comment