Loading Now
×

श्रीलंकाई बॉल बैडमिंटन टीम 25 को पटना पहुंचेगी

पटना:  एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बाॅल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बी.एन. क्लब,रामनगरी,आशियाना पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) में भाग लेने वाली श्रीलंका की पुरुष व महिला टीम 25 दिसंबर को पटना पहुंचेगी।

उसी दिन बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के अध्यक्ष -सह- बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई.राजा राव भी पटना पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक -सह- समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने बताया कि श्रीलंकाई टीम के साथ-साथ वाई.राजा राव का पटना एयरपोर्ट पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जायेगा।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को ठहरने का व्यवस्था विभिन्न होटलों में किया गया है। पटना में पहली बार आयोजित हो रहे इस साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप को सफल बनाने में कोई कोर कशर नहीं छोड़ा जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment