Loading Now
×

झारखंड के सैयद मुस्ताक अली ट्राफी जीतने पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

धनबाद : झारखंड के मुस्ताक अली ट्राफी का खिताब जीतने पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। बता दें कि पुणे में गुरुवार को खेले गए फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से पराजित कर पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में चैंपियन बना है।

IMG-20260324-WA0012 झारखंड के सैयद मुस्ताक अली ट्राफी जीतने पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ईशान किशन के नेतृत्व में यह जीत झारखंड क्रिकेट का एक माइलस्टोन साबित होगा। वहीं डीसीए के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने भी कहा कि झारखंड की पहचान राष्ट्रीय क्रिकेट में एक मजबूत टीम के तौर पर होने लगी है। इसके अलावा डीसीए के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व जावेद खान, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा, बीएच खान, संजीव राणा, शांतनु चौधरी, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास व अन्य ने टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

IMG-20260501-WA0009 झारखंड के सैयद मुस्ताक अली ट्राफी जीतने पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 7 = ?