Home झारखण्ड धनबाद क्रिकेट संघ ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की,रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन

धनबाद क्रिकेट संघ ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की,रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन

by Khelbihar

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए ओपन ट्रायल लिए जाने की घोषणा की है। संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने इसके प्रारूप के बारे में बताया कि ओपन ट्रायल के बाद ट्रायल मैच खेले जाएंगे। इसी आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 धनबाद क्रिकेट संघ ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की,रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन

ट्रायल अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के लिए आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य धनबाद का प्रतिनिधित्व के लिए प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की पहचान करना है। महासचिव ने बताया कि ओपन ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर चार, छह या आठ टीमों का गठन किया जाएगा। फिर इन टीमों के बीच मैच होंगे। इन मैचों के रिकार्ड के आधार पर जिला टीम चुनी जाएगी। ओपन ट्रायल एवं ट्रायल मैच नवंबर के पहले व दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।

खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये एवं ट्रायल में भागीदारी के लिए 1000 रुपये देने होंगे। अंडर-14 वर्ग के लिए एक सितंबर 2013 से 31 अगस्त 2015 के बीच की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसी तरह अंडर-16 में एक सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 और अंडर-19 में एक सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2011 के बीच की जन्मतिथि वाले भाग ले सकेंगे।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 धनबाद क्रिकेट संघ ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की,रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन

खिलाड़ियों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अंडर 14 एवं अंडर-19 ग्रुप के लिए 23 से 30 अक्टूबर और अंडर-16 ग्रुप के लिए 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि है। रजिस्ट्रेशन शुल्क आनलाइन ही भुगतान किया जा सकेगा। महासचिव ने स्पष्ट किया कि आवश्यक प्रमाणपत्र में त्रुटि मिलने, गलत जानकारी देने पर उनका आवेदन रद कर दिया जाएगा।

IMG-20260501-WA0009 धनबाद क्रिकेट संघ ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की,रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन

रजिस्ट्रेशन के समय निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे

1. डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र।
2. विद्यालय से जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र और तीन वर्षों की अंकपत्र (2023-24, 2024-25 और 2025-26)।
3. आधार कार्ड और आधार सत्यापन संबंधी विवरण/दस्तावेज।
4. नाबालिग के मामले में माता-पिता का मतदाता पहचान प्रमाणपत्र/पासपोर्ट जैसे वैध निवास प्रमाण पत्र।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े