Home झारखण्ड धनबाद क्रिकेट संघ के 7 दिवसीय स्पिनर्स कैंप संपन्न।

धनबाद क्रिकेट संघ के 7 दिवसीय स्पिनर्स कैंप संपन्न।

by Khelbihar

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) का टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में चल रहा सात दिवसीय स्पिनर्स कैंप का बुधवार को समापन हो गया। पूर्व क्रिकेटर आसिफ फहद एवं तारिक अजीज की देखरेख में कैंप में सीनियर व जूनियर वर्ग के 42 क्रिकेटरों को स्पिन गेंदबाजी की बारीकियों के बारे में बताया गया। गेंदबाजों को उनकी खामियों पर ध्यान देते हुए उसमें सुधार लाने का प्रयास किया गया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 धनबाद क्रिकेट संघ के 7 दिवसीय स्पिनर्स कैंप संपन्न।

समापन के अवसर पर डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव बीएच खान ने सभी से बात की। उनसे कैंप के बारे में फीडबैक लिया। प्रशिक्षुओं ने स्वीकार किया कि कैंप से उन्हें लाभ मिला।

उन्हें बताया गया कि घरेलू मैचों के दौरान उनके खेल पर नजर रखी जाएगी कि जो सुझाव उन्हें दिए गए हैं, उसपर वे कितना सुधार ला पाए। दोनों कोच ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 धनबाद क्रिकेट संघ के 7 दिवसीय स्पिनर्स कैंप संपन्न।
IMG-20260501-WA0009 धनबाद क्रिकेट संघ के 7 दिवसीय स्पिनर्स कैंप संपन्न।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े