Home Bihar कूच बिहार ट्रॉफी U19: बिहार के गेंदबाजों को पहले दिन उत्तराखंड ने थकाया,उत्तराखंड ने बनाए 373/6

कूच बिहार ट्रॉफी U19: बिहार के गेंदबाजों को पहले दिन उत्तराखंड ने थकाया,उत्तराखंड ने बनाए 373/6

by Khelbihar

पटना, 26 नवंबर 2026: कूच बिहार ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत बिहार अंडर-19 और उत्तराखंड अंडर-19 के बीच खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन उत्तराखंड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 373 रन बना लिए। रामनगर के कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड, जिम कॉर्बेट में खेले जा रहे मुकाबले में दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में 84 ओवर बल्लेबाजी की जिसमें 6 विकेट का पतन हुआ है।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 कूच बिहार ट्रॉफी U19: बिहार के गेंदबाजों को पहले दिन उत्तराखंड ने थकाया,उत्तराखंड ने बनाए 373/6

उत्तराखंड ने दिन के खेल के समापन तक 373 रन बनाया। बल्लेबाजी में मयंक ने 120 गेंद पर 100 रन बनाकर नाबाद हैं। शोभित ने 83 रन, श्रीजन ने 87 रन और लक्ष्य ने 47 रन बनाकर आउट हुए। जबकि अभिमन्यु 46 रन बनाकर नाबाद रहे।बिहार की गेन्दबाजी में अनिमेष राज ने 3 विकेट तथा आर्यन, आदित्य और मोहित को 1-1 विकेट मिला।दूसरे दिन बिहार की टीम उत्तराखंड की पारी को जल्द समेटने और मुकाबले में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

IMG-20260501-WA0009 कूच बिहार ट्रॉफी U19: बिहार के गेंदबाजों को पहले दिन उत्तराखंड ने थकाया,उत्तराखंड ने बनाए 373/6

 

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े