पटना, 26 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत सौराष्ट्र अंडर-16 के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन बिहार अंडर-16 टीम पहली पारी में पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में 74/4 बनाया। वडोदरा के रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में सौराष्ट्र ने पहली पारी में 323 रन बनाकर बिहार के 119 रनों के जवाब में 204 रनों की बढ़त हासिल की।

दूसरे दिन सौराष्ट्र की पहली पारी 108.1 ओवर में 323 रनों पर समाप्त हुई। इसके बाद बिहार ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 37 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए। बिहार अभी सौराष्ट्र की पहली पारी के स्कोर से 130 रन पीछे है और जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं।

तीसरे दिन बिहार के बल्लेबाजों के सामने पहली पारी की बढ़त को कम करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की चुनौती होगी।
Share this content: