पटना 12 अक्टूबर 2026। महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी एलीट के तहत सोमवार को MCA शरद पवार क्रिकेट अकादमी, BKC, मुंबई में खेले गए मुकाबले में चंडीगढ़ अंडर-19 महिला टीम ने बिहार अंडर-19 महिला टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से पराजित किया।

बिहार अंडर-19 महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। बिहार की बल्लेबाजी में प्रतिभा सहनी 19 रन, संतोषी 41 रन, सलोनी 12 और दीपा ने 10 रन बनाया।चंडीगढ़ की गेन्दबाजी में समायरा, तरुनिका और 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ अंडर-19 महिला टीम ने 19.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। चंडीगढ़ की बल्लेबाजी में जैस्मित -19 रन, समायरा 33 और नितिका ने नाबाद 19 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिलाई। बिहार की गेन्दबाजी में अनुष्का ने 3 विकेट चटकाया तथा जूली को 2 विकेट एवं सिद्धि और प्रतिभा को 1-1 विकेट मिला।

बिहार की गेंदबाजों ने मुकाबले को अंतिम ओवर तक रोमांचक बनाए रखा और चंडीगढ़ के सात विकेट चटकाया, लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण चंडीगढ़ की टीम अंततः जीत दर्ज करने में सफल रही।
इस मुकाबले में बिहार की टीम ने शानदार जुझारूपन का प्रदर्शन किया। हालांकि परिणाम बिहार के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन युवा खिलाड़ियों के लिए इस तरह के प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करते हैं।
*मैच का संक्षिप्त स्कोर*
*बिहार अंडर-19 महिला टीम:* 107/5 (20 ओवर)
*चंडीगढ़ अंडर-19 महिला टीम:* 109/7 (19.4 ओवर)
*परिणाम:* चंडीगढ़ अंडर-19 महिला टीम 3 विकेट से विजयी।
Share this content: