Home झारखण्ड देवघर जिला क्रिकेट लीग : आरसीए क्रिकेट अकादमी व अंगद क्रिकेट अकादमी विजयी।

देवघर जिला क्रिकेट लीग : आरसीए क्रिकेट अकादमी व अंगद क्रिकेट अकादमी विजयी।

by Khelbihar

देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में देवघर जिला क्रिकेट लीग 2026- 27 में आज के के एन स्टेडियम में खेले गए में मुकाबला सोनेट क्रिकेट क्लब और आर सी ए क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 देवघर जिला क्रिकेट लीग : आरसीए क्रिकेट अकादमी व अंगद क्रिकेट अकादमी विजयी।

टॉस जीतकर आरसीए क्रिकेट अकादमी ने गेंदबाजी करने का फैसला किया सोनेट क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 177 रन बनाए।जिसमें हर्ष मिश्रा ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन और राहुल कुमार ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली।वहीं आर सी ए क्रिकेट एकेडमी की ऒर से गेंदबाजी करते हुए शेषमनी शुक्ला ने 7 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट, जबकि कार्तिक साहू ने छह ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किया।

IMG-20260501-WA0009 देवघर जिला क्रिकेट लीग : आरसीए क्रिकेट अकादमी व अंगद क्रिकेट अकादमी विजयी।

जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य लेकर उतरी आरसीए क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष श्रीवास्तव ने 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 94 रन और आशू मिश्रा ने पांच चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाकर टीम को 28.4 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।गेंदबाजी करते हुए सोनेट क्रिकेट क्लब की ओर से उदय सिंह राजपूत ने छह ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।आज के मैच में अंपायर्स की भूमिका में इफ्तिखार शेख और मोहम्मद इमरान अंसारी थे जबकि स्कोर की भूमिका में अभय वर्मा थे।IMG-20261105-WA0027-300x135 देवघर जिला क्रिकेट लीग : आरसीए क्रिकेट अकादमी व अंगद क्रिकेट अकादमी विजयी।
देवघर जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच जसीडीह के चटर्जी ग्राउंड पर केंट और अंगद क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।

केंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवरों में 10 विकेट होकर 123 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें मोहम्मद अबरार ने 6 चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन और रुद्र 20 रन, सुमित 13 रन और आदित्य ने 10 रनों का योगदान दिया।गेंदबाजी करते हुए अंगद क्रिकेट अकादमी की ओर से सुमित और अनुभव ने क्रमशः 33 रन और 23 रन देकर 3-3 विकेट प्राप्त किया। जबकि अमन श्रॉफ ने दो विकेट तथा नीरज और आयुष ने एक-एक विकेट हासिल किया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 देवघर जिला क्रिकेट लीग : आरसीए क्रिकेट अकादमी व अंगद क्रिकेट अकादमी विजयी।

124 रनों के छोटे से लक्ष्य को अंगद क्रिकेट अकादमी ने अभिनव सिंह के 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 48 रन और सुमित 15 रन,गौरव 15 रन, अभिषेक 16 हरण तथा रोहित के 14 रनों की मदद से 17.3 ओवरों में मात्र चार विकेट खोकर 127 रन बनाकर आज के मैच में जीत हासिल कर ली।गेंदबाजी करते हुए केंट की ओर से करण, आदित्य माली तथाकथित अनमोल आदि ने एक-एक विकेट हासिल किया।इस तरह से अंगद क्रिकेट अकादमी ने इस मैच को छह विकेट से जीत लिया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े