Home Bihar कूच बिहार ट्रॉफी एलीट: बिहार ने फॉलोऑन में एक विकेट पर 132 रन बनाकर की वापसी

कूच बिहार ट्रॉफी एलीट: बिहार ने फॉलोऑन में एक विकेट पर 132 रन बनाकर की वापसी

by Khelbihar

पटना 28 नवंबर 2026: कूच बिहार ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत उत्तराखंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार अंडर-19 टीम पहली पारी में बल्लेबाजी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पूरी टीम 67 ओवर में 151 रन ही बना सकी, लेकिन फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में वापसी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। अब उत्तराखंड से 296 रन पीछे है।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 कूच बिहार ट्रॉफी एलीट: बिहार ने फॉलोऑन में एक विकेट पर 132 रन बनाकर की वापसी

उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में 579 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पहली पारी में पिछड़ने के कारण बिहार को फॉलोऑन खेलने पड़ा।

दूसरी पारी में बिहार के बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने का प्रयास किया। तीसरे दिन स्टंप्स तक बिहार ने एक विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। टीम के नौ विकेट शेष हैं। चौथे दिन बल्लेबाजों के सामने बड़ी साझेदारियां निभाकर उत्तराखंड के विशाल बढ़त को कम कर अपनी बढ़ात बनाने की चुनौती होगी। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए पुष्पम राज ने 28 रन बनाया जबकि रित्विज राज सिंह ने 76 रन और अर्जुन 15 रन बनाकर नाबाद रहे। फ्लोऑन खेकते हुए बिहार ने 55 ओवर में 1 विकेट पर 132 रन बनाया।

IMG-20260501-WA0009 कूच बिहार ट्रॉफी एलीट: बिहार ने फॉलोऑन में एक विकेट पर 132 रन बनाकर की वापसी

उत्तराखंड कि गेन्दबाजी में (दूसरी पारी) : प्रियांशु को 1 विकेट मिला.

यह मुकाबला उत्तराखंड के रामनगर स्थित कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मैच का चौथा एवं अंतिम दिन बिहार के लिए अहम होगा, जहां टीम पहली पारी की निराशा से उबरकर दूसरी पारी में मजबूत बल्लेबाजी के साथ मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े