Home Bihar सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: सहवाग क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब रेड को 85 रनों से हराया।

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: सहवाग क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब रेड को 85 रनों से हराया।

by Khelbihar

छपरा। आज दिनांक 28/11/2026 को राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में खेले जा रहे सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के 9वें मैच में सहवाग क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब रेड को 85 रनों से पराजित किया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: सहवाग क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब रेड को 85 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहवाग क्रिकेट क्लब ने 30.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एमडी साकिब इकबाल ने 61 रन, विश्वजीत ने 39 रन, रोहित ने 36 रन, कृष्णा ने 19 रन एवं विक्रम ने 13 रनों का योगदान दिया।वहीं, दहियावां क्रिकेट क्लब रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशु ने 4 विकेट, कार्तिक ने 3 विकेट, शाहिद, रियाज एवं कैफ ने 1-1 विकेट हासिल किए।

IMG-20260501-WA0009 सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: सहवाग क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब रेड को 85 रनों से हराया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दहियावां क्रिकेट क्लब रेड की टीम 23.2 ओवर में 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सत्यम ने 52 रन एवं दीपू ने 36 रन बनाए।वहीं, सहवाग क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 3 विकेट, शाकिब ने 2 विकेट, तौकीर ने 2 विकेट एवं नीतीश ने 2 विकेट चटकाए। इस प्रकार सहवाग क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 85 रनों से अपने नाम किया।

कल का मुकाबला एलाइट क्रिकेट क्लब बनाम सम्राट क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 बजे से राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में खेला जाएगा।इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, आयोजन अध्यक्ष मनन राय, कैशियर अनवर, पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े