Home Bihar राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी : बिहार पूल में शीर्ष पर, प्री-क्वार्टरफाइनल में

राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी : बिहार पूल में शीर्ष पर, प्री-क्वार्टरफाइनल में

विदर्भ, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु को हराकर बिहार का विजय अभियान जारी

by Khelbihar

पटना। पंजाब के फरीदकोट स्थित नेहरू स्टेडियम में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल कर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बिहार ने पूल ई के तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर अपना विजय अभियान जारी रखा।

IMG-20260501-WA0009 राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी : बिहार पूल में शीर्ष पर, प्री-क्वार्टरफाइनल में

बिहार ने प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में विदर्भ को 33-29 से पराजित किया। इसके बाद टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को 46-27 के बड़े अंतर से हराया। पूल के अंतिम लीग मुकाबले में बिहार ने तमिलनाडु को 26-19 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में बिहार की टीम पहले हाफ में 10-9 से आगे थी और दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाते हुए जीत सुनिश्चित की।

राजगीर प्रशिक्षण शिविर का मिला लाभ

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने टीम के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में राजगीर में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर का लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का सकारात्मक असर मैदान पर दिखाई दे रहा है और इसी तैयारी का परिणाम है कि बिहार ने तमिलनाडु जैसी मजबूत टीम को पराजित किया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी : बिहार पूल में शीर्ष पर, प्री-क्वार्टरफाइनल में

बिहार कबड्डी जगत ने टीम को दी बधाई

बिहार टीम की सफलता पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के संरक्षक सह बिहार के मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, चेयरमैन कुमार विजय सिंह, अध्यक्ष अपूर्व सुकांत, सचिव विपुल कुमार सिंह, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रामाकांत सिंह, उपाध्यक्ष सरोज कुमार, कुणाल आनंद सिंह, संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पंकज कश्यप, अमित कुमार, कमल पटेल, श्यामनंदन सिंह उर्फ पन्ना लाल, राणा रंजीत सिंह, आनंद शंकर तिवारी, राजीव कुमार सिंह, भवेश कुमार, चांदनी कुमारी, शमा परवीन और रामजी उपाध्याय सहित बिहार कबड्डी जगत के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने टीम को बधाई दी।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े