Home Bihar 24वीं बिहार राज्य सब-जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता का चैंपियन बना बेगूसराय।

24वीं बिहार राज्य सब-जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता का चैंपियन बना बेगूसराय।

बेगूसराय बना विजेता, समस्तीपुर उपविजेता

by Khelbihar

खगड़िया। बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन के निर्देशानुसार शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को खगड़िया के कोशी सेंट्रल स्कूल मैदान में 24वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता (जोन-डी) का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खगड़िया, समस्तीपुर, बेगूसराय एवं दरभंगा की टीमों ने भाग लिया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 24वीं बिहार राज्य सब-जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता का चैंपियन बना बेगूसराय।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद बेगूसराय की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि समस्तीपुर की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमें 28 नवंबर को मुजफ्फरपुर में आयोजित होने वाली सुपर जोन प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

कार्यक्रम में खगड़िया जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार चौहान, सचिव प्रियदर्शना सिंह, कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम कुमार, संघ के चेयरमैन मनीष कुमार सिंह एवं कोच प्रकाश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

IMG-20260501-WA0009 24वीं बिहार राज्य सब-जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता का चैंपियन बना बेगूसराय।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संघ के कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम कुमार को कार्यक्रम प्रभारी तथा राष्ट्रीय रेफरी प्रकाश कुमार को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रतियोगिता के तकनीकी पदाधिकारियों में अरमान, निरंजन कुमार, हर्ष कुमार, चाहत कुमारी, पुष्पा कुमारी एवं गुलशन कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कबड्डी जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

अंत में खगड़िया जिला कबड्डी संघ ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, तकनीकी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ ने विजेता बेगूसराय एवं उपविजेता समस्तीपुर की टीमों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े