Home Bihar एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट : दरभंगा को हरा पटना प्रमंडल सेमीफाइनल में 

एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट : दरभंगा को हरा पटना प्रमंडल सेमीफाइनल में 

दरभंगा को 29 रन से हराया, अवनीश अरविंद ने झटके चार विकेट

by Khelbihar
  • यश और कुमार रोचक ने जड़े अर्धशतक, पटना ने सुपर नॉकआउट मुकाबले में दर्ज की जीत

पटना, 27 नवंबर। एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर नॉकआउट मुकाबले में पटना ने दरभंगा प्रमंडल को 29 रन से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पटना की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। यह जानकारी तकनीकी पदाधिकारी धनंजय कुमार ने दी।

समस्तीपुर के विजय राघवन स्टेडियम, पटेल मैदान पर खेले गए मैच में पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में दरभंगा प्रमंडल की टीम 13.1 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट : दरभंगा को हरा पटना प्रमंडल सेमीफाइनल में 

पटना की जीत में यश और कुमार रोचक (एमी) ने अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने 50-50 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। यश ने 36 गेंदों में सात चौकों की मदद से 50 रन बनाए, जबकि कुमार रोचक ने 39 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। आयुष कुमार ने 10 गेंदों में 22 रन बनाकर तेजी से रन जोड़े।

पटना ने बनाए 133 रन

पटना की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाए। यश और कुमार रोचक के अर्धशतकों के अलावा आयुष कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। दरभंगा प्रमंडल की ओर से उज्ज्वल कुमार ने दो विकेट लिए, जबकि अरुणेश आनंद को एक विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट : दरभंगा को हरा पटना प्रमंडल सेमीफाइनल में 

अवनीश अरविंद की घातक गेंदबाजी

133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 

दरभंगा प्रमंडल की टीम 13.1 ओवर में 104 रन बनाकर सिमट गई। अयान ने 19 गेंदों में 23 रन और कार्तिकेय झा ने 16 गेंदों में 18 रन बनाए। कप्तान मो. सुफियान खान 10 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।पटना की ओर से अवनीश अरविंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके। विराट यादव ने एक ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए, जबकि आयुष कुमार को एक विकेट मिला। पटना ने इस तरह 29 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े