Home Bihar खगड़िया जिला A डिवीजन क्रिकेट लीग: बिंदेश्वरी सीसी महेशकूट की टीम ने आर्यवर्त टाइपिंग सीसी को 128 रनों से हराया।

खगड़िया जिला A डिवीजन क्रिकेट लीग: बिंदेश्वरी सीसी महेशकूट की टीम ने आर्यवर्त टाइपिंग सीसी को 128 रनों से हराया।

by Khelbihar

खगड़िया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित खगड़िया जिला क्रिकेट लीग A डिवीजन सत्र 2026-27 के दूसरे मुकाबले में बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब महेशकूट की टीम ने आर्यवर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब को 128 रनों से हराया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 खगड़िया जिला A डिवीजन क्रिकेट लीग: बिंदेश्वरी सीसी महेशकूट की टीम ने आर्यवर्त टाइपिंग सीसी को 128 रनों से हराया।

टॉस जीतकर आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया! पहले बल्लेबाजी करते हुए बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर के 241 रन बनाएं! जवाब में खेलते हुए आर्यवर्त टाइपिंग की टीम 113 रनों पर ऑल आउट हो गई!

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज शिवांशु ने 71 रन, रोहित ने 37 रन बनाए तथा अमन 18 सालों का योगदान दिया! गेंदबाजी करते हुए आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अनुज ने तीन विकेट एवं प्रियांशु ने दो विकेट लिए! जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आर्यवर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज वैभव ने 40 एवं अंशुमन ने 20 रन बनाए तथा मयंक 15 रन बनाकर के नॉट आउट हैं! गेंदबाजी करते हुए बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमन ने चार विकेट एवं अमृत ने तीन विकेट लिए!

IMG-20260501-WA0009 खगड़िया जिला A डिवीजन क्रिकेट लीग: बिंदेश्वरी सीसी महेशकूट की टीम ने आर्यवर्त टाइपिंग सीसी को 128 रनों से हराया।

मैन ऑफ़ द मैच बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमन कुमार को सीनियर खिलाड़ी गौतम यादव ने प्रदान किया गया! अंपायर की भूमिका में विनोद झा एवं विनय कुमार थे तथा स्कोरर आशुतोष कुमार मौजूद थे!  कल का मुकाबला आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब बनाम आर्यावर्त क्रिकेट क्लब कुल्हारिया के बीच खेला जाएगा!

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े