Home Bihar AIOC,Patna School League अंडर -16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 4 दिसम्बर से, भाग लेने के लिए देखें ख़बर

AIOC,Patna School League अंडर -16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 4 दिसम्बर से, भाग लेने के लिए देखें ख़बर

by Khelbihar

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में आगामी 4 दिसम्बर से स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर AIOC, Patna School League इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट Under 16, 2026-27 के प्रथम संस्करण का आयोजन किया जायेगा। यह टूर्नामेंट लाल बाॅल से व्हाइट ड्रेस में खेला जायेगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सह फाउंडेशन के संस्थापक रंजन रॉय ने बताया कि प्रत्येक मैच 25-25 ओवर के League Cum Knockout के आधार पर खेले जायेंगे। कुल 24 टीम को एंट्री दी जाएगी। इसमें स्कूल, क्रिकेट एकेडमी व अन्य शिक्षण संस्थानों की टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 AIOC,Patna School League अंडर -16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 4 दिसम्बर से, भाग लेने के लिए देखें ख़बर

फाउंडेशन के महासचिव कार्तिक राॅय ने बताया कि इस आयोजन में पुरस्कारों की बरसात होगी। विजेता तथा उप विजेता टीमों को नगद 21,000 एंवम 11,000 ट्राफी सहित कई पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन आफ द मैच समेत मैन ऑफ द टूर्नामेंट 2100, बेस्ट बॉलर 1100, बेस्ट बैट्समैन1100, बेस्ट फील्डर 1100, बेस्ट विकेटकीपर 1100 समेत कई अन्य पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने हेतु आयु प्रमाण पत्र (Digital DOB)और आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें जितेंद्र कुमार से 9931947315 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

IMG-20260501-WA0009 AIOC,Patna School League अंडर -16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 4 दिसम्बर से, भाग लेने के लिए देखें ख़बर

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े