देवघर : जिला क्रिकेट संघ के A division लीग मैच का उद्घाटन आरक्षी अधीक्षक महोदय के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। आरक्षी अधीक्षक ने खिलाड़ियों का हौसला ऑफजाई करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अच्छा प्लेटफार्म देने के लिए जिला क्रिकेट संघ को धन्यवाद दिया, उन्होंने जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारी को संघ को आगे ले जाने के लिए दिशा निर्देश दिए और जहां तक हो सके मदद करने का हर संभव कोशिश करेंगे।

आरक्षी अधीक्षक ने अभी वर्तमान में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मैच में दोनों पेस बॉलर सौरभ शेखर और प्रत्यूष कुमार को बधाई दी और जिला क्रिकेट संघ का आभार व्यक्त किया।
आज का मैच केंट वर्सेस मां मनसा Aके बीच खेला गया। जिसमें मां मनसा ने 58 रनों से विजय हासिल किया।मां मनसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 26•3 ओवर में 207 रन बनाया गया जिस्मे की प्रशांत राजभर ने 27 बालों में 68 रन बनाया और लक्ष्य ने 17 गेंद में 53 रन बनाया। वही कैंट की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनू गुप्ता ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

वहीं दूसरी पारी में केंट का शुरुआत बहुत खराब रहा उन्होंने मात्र 26 ओवर में अपने सारे विकेट खोकर 149 रन बनाए, केंट की ओर से रूद्र ने 40 बॉल में 42 रन बनाया। इस और अबू बकर ने 7 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट चटकाया।
आज के उद्घाटन समारोह में जिला क्रिकेट के सचिव विजय झा राजेश कुमार संजय मालवीय वीरेंद्र सिंह इफ्तिखार शेख राजेश सिंगारी सुभाष मिश्रा अमित चरण द्वारी पंकज ज्ञानशाही सनी सान्याल मोहित मिश्रा किशन फलाहारी,शैलेश अभिषेक आनंद मौजूद रहे। आज के मैच में दोनों स्टेट पैनल के अंपायर इफ्तिखार शेख और अभिषेक आनंद निर्णायक की भूमिका में रहे वही स्कोर की भूमिका में अभय वर्मा मौजूद रहे।

Share this content: