Home Bihar पटना ने मगध को 8 विकेट से हराकर राजस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना ने मगध को 8 विकेट से हराकर राजस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

by Khelbihar

पटना। अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में पटना अंडर-19 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मगध अंडर-19 को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 पटना ने मगध को 8 विकेट से हराकर राजस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

मगध की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मगध की ओर से अंकुल कुमार ने 22 गेंदों पर 24 रन बनाए, जबकि उत्सव अजय मोदी ने 16 रनों का योगदान दिया। पटना की ओर से गेंदबाजी में शाश्वत जीत राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 पटना ने मगध को 8 विकेट से हराकर राजस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना अंडर-19 की टीम ने महज 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 81 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।पटना की ओर से दिवाकर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए, जबकि हरि ओम चौधरी ने 24 गेंदों पर 30 रनों की शानदार पारी खेली।

IMG-20260501-WA0009 पटना ने मगध को 8 विकेट से हराकर राजस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना की इस जीत में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन और बल्लेबाजों की आक्रामक शैली ने अहम भूमिका निभाई। इस शानदार जीत के साथ पटना अंडर-19 की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

प्लेयर ऑफ द मैच दिवाकर कुमार (ऑलराउंड प्रदर्शन)- 37* रन (20 गेंद- 4/16 (4 ओवर) पटना की जीत में दिवाकर का अहम योगदान

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े