Home झारखण्ड धनबाद क्रिकेट संघ का वार्षिक समारोह संपन्न,देखें पुरी ख़बर

धनबाद क्रिकेट संघ का वार्षिक समारोह संपन्न,देखें पुरी ख़बर

by Khelbihar

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) एक रोल माडल के रूप में उभरा है। दूसरे जिला संघों के लिए यह एक उदाहरण प्रस्तुत करता है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में कोई एसोसिएशन सफलता की इबारत लिख सकता है। यह बात रविवार को धनबाद के वेडिंग बेल्स में आयोजित डीसीए के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने कही।

समारोह में जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम, जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष डा. नफीस अख्तर, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य परवेज खान भी उपस्थित थे। इस अवसर पर डीसीए के सत्र 2025-26 में आयोजित टूर्नामेंटों की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करने के साथ क्रिकेटर आफ द ईयर चुने गए कोनैन कुरैशी, अनंदिता किशोर, सिद्धार्थ सिन्हा एवं वृष्टि कुमारी को सम्मानित किया गया।

IMG-20260927-WA0013-200x300 धनबाद क्रिकेट संघ का वार्षिक समारोह संपन्न,देखें पुरी ख़बर IMG-20260927-WA0012-300x200 धनबाद क्रिकेट संघ का वार्षिक समारोह संपन्न,देखें पुरी ख़बरअध्यक्ष शाहदेव ने कहा कि राज्य में धनबाद ही एकमात्र ऐसा जिला संघ है जो सोसाइटी एक्ट में निबंधित है। डीसीए का संचालन काफी व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। यहां के स्थानीय क्रिकेटर को मैच के दौरान चोट खाते देखा, लेकिन वे पिच पर अड़े रहे। उसमें एक फाइटिंग स्पिरिट दिखा। यही स्पिरिट डीसीए में भी है।IMG-20260927-WA0010-300x200 धनबाद क्रिकेट संघ का वार्षिक समारोह संपन्न,देखें पुरी ख़बर

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद डीसीए खिलाड़ियों के हित में कार्य कर रहा है। यहां से रतन कुमार, मनीष वर्द्धन जेएससीए को सेवा दे रहे हैं। हम यहां खेल को बढ़ावा देने के लिए है। खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हैं। हमसे जो बन पड़ेगा, करेंगे। धनबाद में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर और काम करने की जरूरत है। इसे हम देख रहे हैं।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 धनबाद क्रिकेट संघ का वार्षिक समारोह संपन्न,देखें पुरी ख़बर

वहीं सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि राज्य में बहुत कम ऐसे जिले हैं जहां धनबाद जितने स्थानीय मैच होते हैं। धनबाद के क्रिकेटरों में काफी संभावनाएं हैं। यहां से हमें अच्छे स्पिनर मिलते रहे हैं। अभी स्टेट टीम अच्छे स्पिनर की कमी से जूझ रहा है। उम्मीद है कि धनबाद यह कमी पूरा करेगा। दलीप ट्राफी के फाइनल में शतक जड़ने वाले धनबाद के क्रिकेटर कोनैन कुरैशी की प्रशंसा करते हुए तिवारी ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है।

मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में वे और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वहीं संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने कहा कि उनकी क्रिकेट की शुरुआत धनबाद से ही हुई। बचपन से यहीं क्रिकेट खेलते रहे। धनबाद में क्रिकेट संचालन का स्कूल से लेकर क्लब स्तर के टूर्नामेंट आयोजित करने का जो स्ट्रक्चर है, वह बेहतरीन है। मैंने भी यहां स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट से अपनी शुरुआत की। कहा कि वे अपने अनुभव के आधार पर कह सकते हैं कि धनबाद में क्रिकेट के संचालन पर बहुत ध्यान दिया जाता है। जितनी संख्या में यहां टर्फ विकेट वाले मैदान है, यह डीसीए की बड़ी उपलब्धि में गिना जाएगा। दूसरे जिलों में भी इसे प्रमोट किया जाना चाहिए। जेएससीए भी ग्राउंड फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए डीसीए का सहयोग करता रहा है।

IMG-20260501-WA0009 धनबाद क्रिकेट संघ का वार्षिक समारोह संपन्न,देखें पुरी ख़बर

इसके पहले डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह डीसीए के लिए गौरव का क्षण है कि इतनी संख्या में जेएससीए के पदाधिकारी हमारे कार्यक्रम में उपस्थित हुए। डीसीए की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि जेएससीए के तीन टूर्नामेंटों में धनबाद की टीम चैंपियन रहीं। हमारे यहां से कोनैन कुरैशी एवं अनंदिता किशोर जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। डीसीए को अपना कार्य संचालन में जेएससीए का सहयोग मिलता रहा है। इसके लिए हम उनके आभारी हैं। समारोह को जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष डा. नफीस अख्तर एवं बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विजेता व उपविजेता टीमों, चयन समिति के सदस्य, जेएससीए टूर्नामेंट में चैंपियन बनने वाली टीम के खिलाड़ियों, सामाजिक सेवा में बेहतरीन कार्य करने के लिए राइजिंग चैरिटेबल ट्रस्ट आदि को सम्मानित किया गया। इन्हें जेएससीए से आए अतिथियों के अतिरिक्त धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, आशनी सिंह, अभिषेक सिंह, एसएन सिंह, डीपीएस की प्राचार्य डा. सरिता सिन्हा, डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविजीत सिंह डांग, मनोज कुमार सिंह, शांतनु चौधरी, जावेद खान, संजीव झा, डा. इश्तियाक अहमद, ललित जगनानी, बीएच खान, जेके नैयर व अन्य ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसीए के संजीव राणा, रत्नेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, सुधीर पांडेय व अन्य उपस्थित थे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े