Home झारखण्ड खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाला पहला जिला बना धनबाद क्रिकेट संघ।

खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाला पहला जिला बना धनबाद क्रिकेट संघ।

by Khelbihar

धनबाद:  क्रिकेट संघ (डीसीए) ने सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी धनबाद क्रिकेट के वेबसाइट पर स्वयं को आनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाला पहला जिला बना धनबाद क्रिकेट संघ।

महासचिव ने बताया कि राज्य में आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू करने वाला डीसीए पहला एसोसिएशन बन गया है। कहा कि जो खिलाड़ी इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे, उन्हें टीम रजिस्ट्रेशन के समय स्वयं का अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा। टीम प्रबंधन की ओर से सूची में उनका नाम आने पर प्लेयर रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाला पहला जिला बना धनबाद क्रिकेट संघ।

रजिस्ट्रेशन की इस प्रक्रिया के बाद तीनों वर्गों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें चुने गए खिलाड़ियों को टीमों में बांटकर ट्रायल मैच का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न आयु वर्गों के लिए खिलाड़ियों का पूल बनाया जाएगा, जिसमें से जिला टीम का चयन किया जाएगा।

IMG-20260501-WA0009 खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाला पहला जिला बना धनबाद क्रिकेट संघ।

खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये एवं ट्रायल में भागीदारी के लिए 1000 रुपये देने होंगे। अंडर-14 वर्ग के लिए एक सितंबर 2013 से 31 अगस्त 2015 के बीच की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसी तरह अंडर-16 में एक सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 और अंडर-19 में एक सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2011 के बीच की जन्मतिथि वाले भाग ले सकेंगे। अंडर 14 एवं अंडर-19 ग्रुप के लिए 23 से 30 अक्टूबर और अंडर-16 ग्रुप के लिए 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े