Home Bihar चंपारण प्रीमियर लीग को पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं : नवीन मिश्रा(EDCA अध्यक्ष )

चंपारण प्रीमियर लीग को पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं : नवीन मिश्रा(EDCA अध्यक्ष )

by Khelbihar

पूर्वी चंपारण: ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नविन मिश्रा ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि ” ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत पंजीकृत सभी खिलाड़ियों, अंपायरों, स्कोररों, पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों को सूचित किया जाता है कि चंपारण प्रीमियर लीग को पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किसी भी प्रकार की मान्यता अथवा अनुमति प्रदान नहीं की गई है।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 चंपारण प्रीमियर लीग को पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं : नवीन मिश्रा(EDCA अध्यक्ष )

अतः एसोसिएशन के सभी संबंधित सदस्यों एवं हितधारकों को निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त टूर्नामेंट में भाग न लें और न ही प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़ी किसी गतिविधि में संलिप्त हों।

इस खबर की जानकारी देते पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नवीन मिश्रा ने बताया की यदि कोई खिलाड़ी, अंपायर, स्कोरर, पदाधिकारी अथवा अन्य संबंधित व्यक्ति उक्त टूर्नामेंट में भाग लेते हुए या उससे जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 चंपारण प्रीमियर लीग को पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं : नवीन मिश्रा(EDCA अध्यक्ष )
IMG-20260501-WA0009 चंपारण प्रीमियर लीग को पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं : नवीन मिश्रा(EDCA अध्यक्ष )

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े