Home झारखण्ड धनबाद क्रिकेट संघ ने सुपर डिवीजन एलीट व प्लेट और ए डिवीजन के क्लबों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि घोषित।

धनबाद क्रिकेट संघ ने सुपर डिवीजन एलीट व प्लेट और ए डिवीजन के क्लबों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि घोषित।

by Khelbihar

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ ने सुपर डिवीजन एलीट व प्लेट और ए डिवीजन के क्लबों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि घोषित कर दी है। रजिस्ट्रेशन 23 से 30 अक्टूबर के बीच रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में कराया जा सकेगा।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 धनबाद क्रिकेट संघ ने सुपर डिवीजन एलीट व प्लेट और ए डिवीजन के क्लबों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि घोषित।

वहीं खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एक से सात नवंबर और खिलाड़ियों के क्लब ट्रांसफर की प्रक्रिया एक से पांच नवंबर के बीच कराया जा सकेगा। डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि क्लब के रजिस्ट्रेशन शुल्क 2000 रुपये और प्रति खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये है। झारखंड के दूसरे जिले के खिलाड़ियों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये है। झारखंड के बाहर के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 धनबाद क्रिकेट संघ ने सुपर डिवीजन एलीट व प्लेट और ए डिवीजन के क्लबों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि घोषित।

महासचिव ने बताया कि वैसे खिलाड़ी जो डीसीए के अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 के ओपन ट्रायल के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके होंगे, उनका क्लब के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लगेगा। सभी शुल्क ऑनलाइन माध्यम या फिर डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। प्रत्येक क्लब के लिए न्यूनतम 15 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

IMG-20260501-WA0009 धनबाद क्रिकेट संघ ने सुपर डिवीजन एलीट व प्लेट और ए डिवीजन के क्लबों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि घोषित।

खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, आधार वेरीफिकेशन के साथ आधार कार्ड, स्थानीय पहचान पत्र के तौर पर अपना या माता-पिता का मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट आवश्यक है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े