Loading Now
×

शिवहर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मे एलेवेन स्टार जूनियर 89 रनों से जीती ।

शिवहर : जिला क्रिकेट लीग 2025-26, जूनियर डिविजन का आज दूसरा मैच भारती जूनियर और एलेवेन स्टार जूनियर के बीच खेला गया जिसमें भारती जूनियर की टीम ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी का आमंत्रण पाकर एलेवेन स्टार जूनियर की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 171 रनों का स्कोर खङा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारती जूनियर की पूरी टीम 23वें ओवर में 82 रनों पर ऑल आउट हो गई।

आज के मैन ऑफ द मैच एलेवेन स्टार जूनियर टीम से वरेण्यम पांडे रहे, जिन्होंने बल्लेबाजी में 54 रनों की पारी खेली और गेंदबाजी करते हुए 2 बल्लेबाज को आउट किया। यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पैनल अंपायर संजय कुमार श्रीवास्तव जी के हाथों प्रदान किया गया। एलेवेन स्टार की तरफ से अभिषेक ने 3 विकेट लिया। टीम की तरफ से हेमंत ने 43 रन बनाए। भारती की तरफ से आयुष ने भी 3 विकेट लिया।

आज के मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव एवं प्रिंस कुमार सिंह ने की। मंगलवार दिनांक 23-12-2025 को एलेवेन स्टार जूनियर और नटराज जूनियर के बीच जूनियर डिविजन का तिसरा मैच खेला जाएगा।

Post Comment